जगदलपुर, 31 अक्टूबर 2026/ जिले में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) की सुदृढ़ तैयारी के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में शनिवार को तृतीय मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया।

इससे पूर्व 20 अगस्त को प्रथम तथा 1 अक्टूबर को द्वितीय मॉक टेस्ट संपन्न कराया गया था। इस अभ्यास परीक्षा की मुख्य मंशा विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के पैटर्न से रूबरू कराकर उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना है। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए 1 हजार रुपये प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे जरूरतमंद व मेधावी बच्चों को आर्थिक संबल मिल सके।

इसी कड़ी को निरंतर रखते हुए शनिवार को आयोजित तृतीय मॉक टेस्ट में भी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस व्यापक अभ्यास से दूरदराज के क्षेत्रों में अध्ययनरत ग्रामीण बच्चों को मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के भय से मुक्ति मिलेगी और वे आगामी मुख्य परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम अर्जित कर सकेंगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply