
11 नवंबर 2026, बलौदाबाजार, भाटापारा
● “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी
● आरोपी को ग्राम सिनोधा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
● आरोपी से ₹43,300 कीमत मूल्य का 433 नग देसी मसाला शराब किया गया जप्त
● अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त
● किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है,
जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है।
“दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 11.11.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हथबंद की पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिनोधा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाली 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी से कुल ₹43,300 कीमत मूल्य का 433 नग देसी मसाला शराब, तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना हथबंद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- राहुल भारती उम्र 21 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद