जन सुविधा केंद्र नेलसनार से ऑनलाइन आवेदन के अगले ही दिन हुआ निराकरण, डिजिटल सेवाओं से आसान हो रही नागरिकों की राह

तहसीलदार भैरमगढ़ ने एक दिन में किया आवेदन का अनुमोदन

बीजापुर, 18 नवंबर 2026/ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल प्रभावी माध्यम बन रहा है। बीजापुर जिले में डिजिटल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भैरमगढ़ अंतर्गत ग्राम नेलसनार निवासी विनोद कुमार नाग को आवेदन के अगले ही दिन स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र जारी कर त्वरित प्रशासनिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

ग्राम नेलसनार, तहसील भैरमगढ़ निवासी विनोद कुमार नाग के स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र के लिए आवेदक शिवराम नाग द्वारा 10 नवंबर 2026 को जन सुविधा केंद्र नेलसनार के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

आवेदन संदर्भ क्रमांक 0707012618009076 एवं रजिस्ट्रीकरण क्रमांक 2026-18-008801 के तहत प्राप्त आवेदन का तहसीलदार भैरमगढ़ श्रीमती प्रियंका बंजारा द्वारा 11 नवंबर 2026 को अनुमोदन किया गया। इस प्रकार आवेदन प्रस्तुत करने के अगले ही दिन स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र जारी होने से हितग्राही को बड़ी सुविधा मिली।

जन सुविधा केंद्र से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं

सेवा सेतु पोर्टल एवं जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयीन चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा समय और धन की बचत हो रही है।ग्राम नेलसनार में स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र का त्वरित निराकरण इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से शासकीय सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा सकता है।

सुशासन की दिशा में सार्थक पहल, नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ

जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन, विभागीय परीक्षण एवं अनुमोदन की डिजिटल प्रक्रिया से आवेदनों के निराकरण में तेजी आ रही है।सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है।

यह पहल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही आम नागरिकों को सुशासन का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply