भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने जताया धन्यवाद, 800 क्विंटल तक धान खरीदी का रास्ता हुआ साफ

जगदलपुर। धान खरीदी केंद्रों में पोर्टल की तकनीकी समस्या के कारण किसानों को हो रही परेशानी का समाधान होने पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त किया है। कई लेम्प्स (LAMPS) में पोर्टल की तकनीकी दिक्कत के चलते निर्धारित क्षमता से कम धान खरीदी हो पा रही थी, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब तकनीकी बाधा दूर होने के बाद नियमानुसार 800 से 1000 क्विंटल तक धान खरीदी हो पा रही है।योगेश सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में किरण सिंह देव से मुलाकात कर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में आ रही तकनीकी समस्या से अवगत कराया था।

उन्होंने बताया था कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण कई लेम्प्स में निर्धारित क्षमता के अनुरूप धान खरीदी नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए किरण सिंह देव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और समस्या के निराकरण के लिए पहल की। उनकी त्वरित पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पोर्टल में लगी सीमित खरीदी की बाधा हट गई है और अब नियमानुसार 800 से 1000 क्विंटल तक धान खरीदी संभव हो रही है।

योगेश सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की सुविधाओं और धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारियों से चर्चा की और शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने इस सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और किरण सिंह देव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों और धान खरीदी केंद्रों को बड़ी राहत मिली है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply