रिपोर्ट: ओम साहू
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्पा सेंटर में छापा मारा, जहां से एक महिला सहित चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, स्पा सेंटर के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल नंबर भी बरामद हुए हैं, जिससे इस रैकेट के नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।