स्थान: बोधघाट थाना क्षेत्र, जिला बस्तर, जगदलपुर
🗓️ दिनांक: 29 मई 2025
रिपोर्ट: ओम साहू




पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

📌 आरोपी का नाम:

इशू दास उर्फ छोटे, उम्र 39 वर्ष, निवासी संतोषी वार्ड, जगदलपुर




📍घटना का विवरण:

बोधघाट थाना क्षेत्र की पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 22 मार्च 2025 की रात लगभग 8:30 बजे, जब वह अपनी घर की दुकान में मौजूद थी, तब संतोषी वार्ड निवासी आरोपी इशू दास उर्फ छोटे सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया। उसने अश्लील बातें कीं और कहा –

> “भैया तो आपसे बहुत बड़ा है, वो तो आपसे प्यार नहीं कर पाता होगा, मैं रात में आपके छत में आऊंगा आप भी आना, हम दोनों रात भर एन्जॉय करेंगे।”



इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचा और चूमने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह खुद को छुड़ाकर चिल्लाते हुए वहां से भाग निकली।

📅 अगली घटना:

दिनांक 27 मई 2025, रात 8:00 बजे पीड़िता जब दुकान के बाहर बैठी थी, तब आरोपी मोटरसाइकिल में आया और चिल्लाकर बोला –

> “पिछली बातों को तुम पुलिस वालों को क्यों बताई, मैं तुम्हें मार दूंगा।”



इस धमकी के बाद पीड़िता डर कर भागी और आरोपी भी मौके से फरार हो गया।




👮‍♂️ त्वरित पुलिस कार्रवाई:

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई।

नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण:

पुलिस अधीक्षक: श्री शलभ कुमार सिन्हा

अति. पुलिस अधीक्षक: श्री माहेश्वर नाग

नगर पुलिस अधीक्षक: श्री आकाश श्रीमाल

थाना प्रभारी: श्री लीलाधर राठौर


पुलिस टीम ने आरोपी इशू दास उर्फ छोटे पिता मसीह चरण (उम्र 39) को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को BNS की धारा 74, 75 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।




🚔 कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

निरीक्षक: लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक: अरुण मरकाम

सहायक उप निरीक्षक: गोदावरी नागवंशी

प्रधान आरक्षक: हरेंद्र मेडतिया

आरक्षक: राकेश मंडावी, नारायण कलामे

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply