रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

बस्तर | 11 जून 2026,  भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं सर्व समाज के नेतृत्व में चपका क्षेत्र की 22 पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के हजारों ग्रामीणों, किसानों एवं युवाओं ने  गोपाल स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में विशाल रैली एवं जुलूस निकालकर एसडीएम महोदय को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


रैली में शामिल किसानों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, और बोधगाट परियोजना की रोड में उतर कर बंद करने की मांग की और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, और जर्किन डब्बे में पेट्रोल डीजल किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिले और खाद उर्वरक उपलब्ध कराने, किसानों की भूमि की सुरक्षा तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की गई।


वक्ताओं ने कहा कि किसान आज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। खेती-किसानी की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों और किसानों की भूमि पर बढ़ते खतरे को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं सर्व समाज के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन के माध्यम से शासन-प्रशासन को किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया तथा मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में और बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

      इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगतू राम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बलिराम पुजारी, जिला उपाध्यक्ष जयंत राम साहू जी शुभम सिंग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

        सुकमा जिले से जिला अध्यक्ष सुनील सोढ़ी, जिला उपाध्यक्ष रमेश कश्यप सहित अन्य जिलों से आए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों के संघर्ष को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply