 जगदलपुर, 28 जून 2025 —
शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम (Government e-Marketplace) पोर्टल से किए जाने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में आयोजित हुआ।

 क्रेता-विक्रेताओं को क्या जानकारी मिली?
➡️ जेम रिसोर्स पर्सन श्री राकेश तिवारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया —
✔️ जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया
✔️ आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी
✔️ प्रोफाइल की पूर्णता कैसे करें
✔️ क्रेता-विक्रेता मूल्यांकन में छूट
✔️ ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाताओं से कैसे मदद लें
✔️ पोर्टल में आ रही समस्याओं के समाधान के उपाय

 किन-किन जिलों के लोग शामिल हुए?
 कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं कांकेर जिलों के महाप्रबंधक उद्योग, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और उद्यमी कार्यशाला में मौजूद रहे।

 कार्यक्रम का समापन:
 क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजित सुंदर बिलुंग ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply