जगदलपुर, 28 जून 2025।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए शिक्षा सत्र में स्कूल भवनों और शौचालयों में रनिंग वॉटर की व्यवस्था प्राथमिकता से पूरी की जाए। इसके साथ ही आश्रम-छात्रावासों में स्वच्छता, पेयजल और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को भी सख्ती से सुनिश्चित करने को कहा गया।

 शिक्षा व स्वच्छता को प्राथमिकता

✅ स्कूलों और छात्रावासों में साफ-सफाई व रनिंग वॉटर की अनिवार्य व्यवस्था
✅ जल जीवन मिशन के तहत टंकी, पाइपलाइन, बोर खनन कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश
✅ अधिक क्षमता वाले स्कूलों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

 चिकित्सा सेवाओं में सुधार के निर्देश

✅ जिला अस्पतालों में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ हर समय उपलब्ध रहें
✅ महारानी और मेडिकल अस्पताल से रेफर केवल शासकीय अस्पतालों के लिए किया जाए

 जल जीवन मिशन में गुणवत्ता पर जोर

✅ विलंबित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर समयसीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश
✅ किसानों को समय से धान-मक्का बीज वितरण और बीमा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण

 डिजिटल सुविधा – अटल डिजिटल केंद्र का शुभारंभ

बैठक में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के तीसरे चरण का भी शुभारंभ सांसद श्री महेश कश्यप की उपस्थिति में किया गया। इस चरण में 86 ग्राम पंचायतों में सुविधा केंद्र शुरू होंगे।
✨ जिले के कुल 208 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक एमओयू: धोबीगुड़ा, धनपूंजी, परपा और आमागुड़ा पंचायत के साथ

 बैठक में उठे अन्य प्रमुख बिंदु

➡️ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लापरवाही की जांच और कार्यवाही
➡️ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम सड़क योजना, जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, भारत नेट, पीएम कौशल विकास योजना आदि पर विस्तार से चर्चा
➡️ सांसद आदर्श ग्राम योजना, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम, सामुदायिक शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन पर प्रगति रिपोर्ट

बैठक में उपस्थित

 सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम सभापति श्री प्रेम चंद देवांगन, कलेक्टर श्री हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित सभी विभागीय अधिकारी, जनपद अध्यक्ष व सरपंच उपस्थित रहे।

 रिपोर्ट: ओम साहू
 हमसे जुड़ें WhatsApp चैनल पर

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply