🚨 TRAIN SERVICES REGULATED DUE TO LANDSLIDE ON KORAPUT-KIRANDUL LINE 🚨
जगदलपुर, 03 जुलाई 2025/ कोरापुट-किरंदुल रेल खंड में भूस्खलन के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रैक की बहाली के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।
📌 अपडेट:
ट्रेन क्रमांक 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो आज 03 जुलाई 2025 को जगदलपुर से रवाना होने वाली थी, रद्द कर दी गई है, क्योंकि जोड़ी ट्रेन अनुपलब्ध है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। राहत एवं बहाली कार्य तेजी से जारी हैं।