जगदलपुर/बैलाडीला, 20 जून 2025:
एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल, बैलाडीला ने आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न विशेषज्ञ और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है।
✨ रिक्त पद एवं वेतनमान
क्र. पद का नाम योग्यता आयु सीमा मासिक वेतन (रु.) नियुक्ति प्रकृति
1 किडनी रोग विशेषज्ञ एमडी/डीएनबी (नेफ्रोलॉजी) – ₹48,000 – ₹60,000 नियमित
2 विशेषज्ञ (मेडिसिन) एमडी/डीएनबी 55 वर्ष ₹28,200 – ₹38,000 नियमित
3 विशेषज्ञ (बाल रोग) एमडी/डीएनबी 55 वर्ष ₹23,000 – ₹31,000 नियमित
4 विशेषज्ञ (रेडियोलॉजी) एमडी/डीएनबी/डीएमआरडी – ₹23,000 – ₹31,000 नियमित
5 जीडीएमओ एमबीबीएस व 1 वर्ष का अनुभव 45 वर्ष ₹12,000 – ₹18,000 + ₹1 लाख तक नियमित/अस्थायी
6 सहायक रेडियोग्राफर (CT तकनीशियन) रेडियोलॉजी में स्नातक, 2-3 वर्ष का अनुभव 30 वर्ष ₹17,050 अस्थायी
7 ड्रेसर +2 उत्तीर्ण व 3 वर्ष का अनुभव 35 वर्ष ₹27,900 नियमित/अस्थायी
✅ विशेष बोनस:
अच्छे अनुभव वाले विशेषज्ञ (रेडियोलॉजी) को ₹1 लाख प्रतिमाह अतिरिक्त भुगतान का भी प्रावधान किया जा सकता है।
—
साक्षात्कार की तिथियां:
1) दिनांक: 03 जुलाई 2025 (गुरुवार)
समय: प्रातः 09.30 से 12.30 बजे तक
स्थान: एनएमडीसी ऑफिस, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नेहरू नगर, भिलाई, रायपुर (छत्तीसगढ़)
2) दिनांक: 07 जुलाई 2025 (सोमवार)
समय: प्रातः 09.30 बजे से
स्थान: रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट, अपोलो हॉस्पिटल्स, विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)
—
महत्वपूर्ण सूचना:
अच्छे और अनुभवी विशेषज्ञों/सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।
नियुक्ति नियमित या अस्थायी रूप से की जाएगी।
आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए www.nmdc.co.in पर जाएं।
—
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू