जामताड़ा के साइबर फ्रॉड गैंग को बस्तर पुलिस ने दिया करारा झटका!

मोबाइल में APK फ़ाइल डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए लाखों, मुंबई में होटल से मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

📍 जगदलपुर, 03 जुलाई 2025
बस्तर पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई कर जामताड़ा गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को मुंबई में होटल से धर दबोचा है। ये आरोपी मोबाइल में फेक बैंकिंग APK फाइल भेजकर ओटीपी हासिल करते थे और नेट बैंकिंग से रकम उड़ा देते थे।

👉 ऐसे फंसाते थे जाल में:
पीड़ित को बैंक कस्टमर केयर के नाम पर कॉल कर लोन या खाता अपडेट का झांसा देते थे। इसके बाद एक लिंक या APK फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए कहते थे। जैसे ही पीड़ित APK इंस्टॉल करता था, उनका फोन रिमोट एक्सेस में चला जाता था। OTP और पासवर्ड हैक कर ठगों ने एक ही दिन में खाते से ₹7.33 लाख उड़ा लिए!

👉 मुंबई होटल से ऐसे हुई गिरफ्तारी:
थाना बोदाघाट में मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर टीम गठित हुई। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी की टेक्निकल टीम ने आरोपियों को ट्रैक कर मुंबई पुलिस के सहयोग से होटल में घेराबंदी कर पकड़ा।

👉 बरामद सामग्री:
✔️ 13 मोबाइल फोन
✔️ 70 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड
✔️ नगद ₹1.25 लाख
✔️ फर्जी KYC डॉक्युमेंट
✔️ बैंक खाता डिटेल

👉 आरोपियों के नाम:
1️⃣ इसरार अंसारी उर्फ कासिम (जामताड़ा, झारखंड)
2️⃣ अनूपेंदु अंसारी उर्फ अनीश (जामताड़ा, झारखंड)
3️⃣ राजकुमार गौतम उर्फ रिक्की (आजमगढ़, यूपी)
4️⃣ अब्दुल मंजीद (झारखंड)
5️⃣ कार्तिक राय (यूपी)
6️⃣ संतोष कुमार (यूपी)

👉 पुलिस की चेतावनी:
🚫 कभी भी किसी अनजान लिंक या APK फ़ाइल को फोन में डाउनलोड न करें!
🚫 कस्टमर केयर के नाम पर ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग डिटेल शेयर न करें!
🚫 ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत करें।




रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
📞 WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply