रिपोर्ट ओम साहू

ग्राम पंचायत बनियागांव का मामला — ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

बकावंड, 5जुलाई 2025 — विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव में पूर्व सरपंच भंवर लाल भारती ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। आरोप है कि भंवरलाल ने गांव के हर घर में शौचालय निर्माण के नाम पर ₹6.62 लाख खर्च दिखा दिए, लेकिन आज तक किसी भी घर में शौचालय नहीं बना।

ग्रामीणों ने बताया कि परदेशनीन माता मंदिर निर्माण के नाम पर ₹3 लाख की राशि निकाल ली गई, लेकिन नया मंदिर नहीं बनाया गया। पहले से मौजूद जलनी गुड़ी माता मंदिर की दीवार पर नया नाम लिखकर कागज़ों में सब कुछ सही दिखा दिया गया।

इतना ही नहीं, पहले से बने रामदेव गुड़ी को भी नया बताकर ₹5 लाख की राशि हजम कर ली गई। गांव की पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के नाम पर ₹40 हजार और फिर ₹50 हजार कई बार निकाल लिए गए, लेकिन कोई काम धरातल पर नहीं हुआ।

गांव के रंगमंच निर्माण के नाम पर भी ₹50 हजार का घोटाला किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह और भी कई कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का गबन कर शासन को चूना लगाया गया।

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम बकावंड से कर दी है और मांग की है कि पूर्व सरपंच भंवर लाल भारती के खिलाफ कड़ी जांच और कार्रवाई की जाए ताकि पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply