 जगदलपुर, 28 जुलाई 2025
✍ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बस्तर जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जगदलपुर द्वारा जिले के अंतर्गत रिक्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदों पर एकमुश्त मासिक मानदेय के आधार पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: ️ 11 अगस्त 2025

पात्रता:

✅ मान्यता प्राप्त संस्था से बायोलॉजी विषय में 12वीं उत्तीर्ण
✅ वेटनरी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा अनिवार्य
✅ कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता
✅ बस्तर जिले के मूल निवासी को वरीयता

चयन प्रक्रिया:

 कुल 100 अंकों का मूल्यांकन होगा:

90 अंक – शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर

10 अंक – अनुभव के आधार पर (प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 2 अंक)
 अनुभव का लाभ केवल शासकीय नियुक्ति आदेश के अनुसार ही मान्य होगा।

आयु सीमा:

 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच

पदस्थापना की शर्त:

 चयनित अभ्यर्थियों को उनके कार्यस्थल में ही निवासरत होकर सेवा प्रदान करनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया:

 आवेदन पंजीकृत डाक द्वारा भेजें निम्न पते पर:

> कार्यालय, संयुक्त संचालक,
पशु चिकित्सा सेवाएं,
चांदनी चौक, जगदलपुर,
जिला – बस्तर (छ.ग.), पिन – 494001

 भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी bastar.gov.in पर उपलब्ध है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply