
️ 26 जुलाई 2025, जगदलपुर /
स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2, सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 1 सीजी गर्ल्स बटालियन परचनपाल (सिनियर विंग) तथा 10 सीजी स्वतंत्र कम्पनी (जूनियर विंग) के एनसीसी कैडेट्स सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
भाषण, गीत-संगीत, चित्रकला एवं ✍️ कविता प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी विद्यार्थियों ने वीर शहीदों के शौर्य और बलिदान को शब्दों और रंगों में अभिव्यक्त किया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने बच्चों को कारगिल युद्ध का इतिहास और उसका महत्व सरल शब्दों में समझाया, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और प्रेरणा का संचार हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन NCC ऑफिसर कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव ने किया। उन्होंने वीर शहीदों के नाम, पदक एवं योगदान की जानकारी दी।
साथ ही थर्ड ऑफिसर जैमवती ठाकुर ने भी कैडेट्स को प्रेरणादायक वक्तव्य दिया।
️ इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और दो मिनट के मौन के साथ हुआ।
शाम के समय, जगदलपुर स्थित अमर शहीद स्मारक में एनसीसी कैडेट्स ने मोमबत्तियाँ जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
—
रिपोर्ट: ओम साहू
हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें