🎉 बस्तर में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज:
🎊 बिहान समूह की दीदियों ने संभाली कमान, देशभक्ति से गूंज उठा हर गांव!

📍 जगदलपुर, 07 अगस्त 2025/
देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बस्तर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ पूरे जोश और उत्साह के साथ हो चुका है।

👉 कलेक्टर श्री हरिस एस एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के प्रेरक आह्वान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की दीदियों ने इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है।

🟢 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुड़ा, जगदलपुर, दरभा, तोकापाल एवं बास्तानार ब्लॉकों में ध्वजारोहण से की गई।

🧕 बिहान की दीदियों ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर तिरंगा लहराकर इस जन-अभियान की शुरुआत की।
उनका संदेश स्पष्ट था –

🏳️ “तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, हमारी आज़ादी, आत्मगौरव और कर्तव्य भावना का प्रतीक है।”

🎨 दीदियाँ इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रंगोली, रैली, घरों में तिरंगा सजावट जैसे रचनात्मक तरीकों से कार्य कर रही हैं।

❤️ इस अभियान का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को जनमानस में जागृत करना है।

📣 बिहान समूह का संकल्प:

“हर घर तक तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति!”


📝 रिपोर्ट: ओम साहू
🔗 मेरा WhatsApp चैनल जॉइन करें 🇮🇳

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply