📍 जिला – बस्तर | दिनांक – 06.08.2025

📌 शौर्य भवन, लालबाग, जगदलपुर में हुआ आयोजन

बस्तर, 06 अगस्त 2025/ बस्तर पुलिस के समन्वय और पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज जी तथा पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा जी के मार्गदर्शन में आज “डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड प्रिवेंशन एंड इन्वेस्टीगेशन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

💼 इस कार्यशाला में ICICI बैंक फाइनेंशियल क्राइम प्रिवेंशन टीम (महाराष्ट्र हेड) के तकनीकी विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारी श्री सुमित महाबलेश्वरकर, श्री कमलेश वाल्दे एवं श्री गुरजीत सिंह ने साइबर अपराधों की विवेचना से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा कीं।

🔍 प्रमुख बिंदु:
▪️ डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड
▪️ डेबिट/क्रेडिट कार्ड फ्रॉड
▪️ फिशिंग अटैक
▪️ UPI फ्रॉड
▪️ इंटरनेट बैंकिंग में ठगी के तरीके
▪️ बैंकिंग डाटा का तकनीकी विश्लेषण

🎯 उद्देश्य:
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बस्तर पुलिस को साइबर अपराध अन्वेषण में दक्ष बनाना तथा बैंक एवं पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

👮‍♂️ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सभी जिलों से लगभग 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जिनमें राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल रहे।

🛡️ बस्तर पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की योजना है, ताकि बदलते साइबर अपराध के तरीकों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हुआ जा सके।

🖊️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार
🔗 व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

BastarPolice #CyberCrimeAwareness #ICICIBank #JagdalpurNews #DigitalFraudPrevention

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply