पूरा वीडियो देखे 👇
जगदलपुर। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे आयोजित टीवी डिबेट उस वक्त हंगामेदार हो गया, जब पक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने आ गए। बहस के दौरान विपक्षी कांग्रेस नेताओं ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिला पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार किया है।

मंच पर मुद्दों को लेकर गरमा-गरमी बढ़ती चली गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुँच गया। नेताओं के बीच बहस को देखते हुए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विपक्ष का आरोप : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महापौर लगातार महिला पार्षदों की अनदेखी कर रहे हैं और कई बार अभद्र व्यवहार भी कर चुके हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
महापौर की सफाई : हालांकि महापौर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह विपक्ष की साज़िश है और विकास कार्यों में बाधा डालने की राजनीति है।
फिलहाल इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
👉 यह मामला अब गरमा गया है और शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है।
📢 हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें ताज़ा खबरों के लिए