 जगदलपुर, बकावंड
 रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़
  हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बकावंड से कोलावल रोड (लंबाई 26.00 कि.मी.) का निर्माण कार्य 16.03.2020 से शुरू होकर 31.12.2022 तक पूरा हुआ।
➡️ ठेकेदार: मेसर्स एस. के. अरोरा, जगदलपुर
➡️ तय शर्त: निर्माण के बाद 5 वर्ष तक नियमित संधारण (मेंटेनेंस) ठेकेदार की जिम्मेदारी।

❌ लेकिन हकीकत यह है कि अब तक एक बार भी सड़क की देखभाल नहीं हुई।
❓ सवाल उठता है – मेंटेनेंस का पैसा आखिर कौन खा रहा है?

 करपावंड तालाब के पास से पूरा सड़क बदहाल

 सड़क जगह-जगह गड्ढों से भर चुकी है।
 बरसात में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
 रोज़ाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं — स्कूल के बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी।

 ग्रामीणों की मांग

✅ सड़क की तत्काल मरम्मत और चौड़ीकरण किया जाए।
✅ तालाब किनारे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
✅ सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हो।

⚠️ चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ कहा है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

अब देखने वाली बात है कि जनता की समस्या पे प्रशासन कितना ध्यान देती हैं या सुशासन में जनता को किया जाएगा इग्नोर

 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अगर सड़कें ऐसी दिखें, तो यह ग्रामीण विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply