 जगदलपुर/नगरनार, 24 अगस्त 2025

जगदलपुर जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना नगरनार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 घटना का विवरण

अपराध क्रमांक: 190/2025

धारा: 20 (ख), एनडीपीएस एक्ट

स्थान: ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका, थाना नगरनार

तारीख: 23.08.2025

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और नीले रंग की टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल से जा रही एक महिला को रोका। तलाशी लेने पर 12.455 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,24,000/- आँकी गई है।

 गिरफ्तार आरोपी

नाम: कु. पूजा गुप्ता

पिता: महेश गुप्ता

उम्र: 18 वर्ष

पता: वार्ड नंबर 02, आदर्श प्रिंटिंग प्रेस गली, रुद्रपुर कैंप, थाना ट्रांजिट कैंप, जिला उधमपुर, उत्तराखंड

 जप्त सामान

1. गांजा – 12.455 किग्रा (कीमत ₹1,24,000/-)

2. मोबाइल फोन – 1 नग (कीमत ₹1,000/-)

3. टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल (पुरानी) (कीमत ₹20,000/-)
➡️ कुल जप्ती मूल्य: ₹1,45,000/-

 पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर आरोपी पुरुष मौके से भाग निकला, लेकिन महिला आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से गांजा, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की गई।
आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, जगदलपुर पेश किया गया है।

 सफलता में योगदान देने वाले अधिकारी

निरीक्षक: संतोष सिंह

सउनि: महेन्द्र ठाकुर

महिला प्रधान आरक्षक: पीलेश्वरी साहू

प्रधान आरक्षक: गणेश कोर्राम

आरक्षक: चन्द्रकुमार कंवर, विक्रम उरांव, राधाकृष्ण राय, डीएसएफ आरक्षक विरेन्द्र ठाकुर

इन सभी की टीम वर्क से यह महत्वपूर्ण कार्यवाही संभव हो सकी।

✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply