📍 बादल एकेडमी में दिया जा रहा प्रशिक्षण

जगदलपुर, 31 अगस्त 2025/ बस्तर जिला प्रशासन ने तितली संघरक्षिणी कार्यक्रम के साथ मिलकर “हरिक उदिम” नामक एक महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सशक्त बनाकर बस्तर के छोटे बच्चों के लिए बेहतर देखभाल और शिक्षा सुनिश्चित करना है।

इस परियोजना में कुल 240 प्रतिभागी शामिल हैं – जिनमें 120 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 120 सहायिकाएँ हैं, जो बस्तर के सभी 7 प्रशासनिक ब्लॉकों से आई हैं। इन्हें प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

🌿 प्रशिक्षण फोकस: बच्चों के सर्वांगीण विकास, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अंतर्गत जागरूकता और समुदाय में प्रभावी कार्य करने की क्षमता विकसित करना।

प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ समुदाय में बेहतर काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पहल से एक सशक्त और ज्ञानवान कार्यबल का निर्माण होगा, जो आने वाली पीढ़ियों की मजबूत नींव रखेगा।

👉 “हरिक उदिम” परियोजना केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि बस्तर के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

📝 रिपोर्ट: ओम साहू
🔗 हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply