रिपोर्ट: ओम साहू | छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़
स्थान: बस्तर, छत्तीसगढ़  |  तारीख: 31 अगस्त 2025


थाना: बस्तर  |  जिला: बस्तर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक: 86/2025
धारा: 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022

मामले का संक्षिप्त विवरण: थाना बस्तर क्षेत्रांतर्गत ग्राम झारतरई मुर्गा बाजार में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रुपयों का दांव लगाकर ‘खुड़खुड़ी’ नामक जुआ खेले जाने की लगातार सूचना मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक श्री शलभकुमार सिन्हाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में, दिनांक 31.08.2025 को थाना बस्तर से टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस पार्टी को देख कई आरोपी भाग निकले, जिनमें से दो आरोपी पकड़े गए

पकड़े गए आरोपी:

  1. समलू बघेल पिता स्व. सोनाधर बघेल, उम्र 37 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी एर्राकोट नयापारा, थाना परपा, जिला बस्तर (छ.ग.)
  2. अमित मंडल पिता स्व. मुकुंद मंडल, उम्र 21 वर्ष, जाति नमोशूद्र, निवासी P.V. 123 ग्राम इन्द्रपुरी, थाना प्रतापपुर, जिला कांकेर; हाल—ग्राम भोण्ड, पुंजीगुड़ा पारा, थाना बस्तर, जिला बस्तर (छ.ग.)

जप्ती: खुड़खुड़ी खेलाने की सामग्री एवं ₹ 3,100/- नगद बरामद। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

संपूर्ण कार्यवाही में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

  • निरीक्षक: सुरेश कुमार जांगड़े
  • उप निरीक्षक: अरुण कुमार सिन्हा
  • प्रधान आरक्षक 1088: ओंकार नाथ पात्र
  • आरक्षक 559: सुरेश कुमार बघेल
  • आरक्षक 354: प्रफुल्ल बघेल
  • आरक्षक 733: भुवन शार्दूल
  • सैनिक 81: बजनाथ सोरी

पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:

CG Pahat News – WhatsApp Channel

#BastarPolice #JuaPratishedhAdhiniyam2022 #Khudkhudi #Bastar #Chhattisgarh #CrimeUpdate #CGPahat

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply