ग्राम पंचायत संधकरमरी सरपंच श्रीमति जैमनी कश्यप व सोनसाय जी ग्रामवासी के साथ

जगदलपुर, 07 सितंबर 2025/
ग्राम पंचायत संधकरमरी में परंपरा और आस्था का प्रतीक नवा खाई और बासी त्योहार बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

5 सितंबर 2025 को पूरे गांव में नवा खाई त्योहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव और घर की आराध्य देवी-देवताओं तथा प्रकृति की पूजा अर्चना की गई। परंपरागत विधि से प्रत्येक घर में नए फसल को चढ़ाकर टीका लगाया गया

🌾 6 सितंबर 2025 को बासी त्योहार के दिन जुआर भेंट कार्यक्रम रखा गया। सरपंच श्रीमती जयमनी कश्यप और सोनसय कश्यप के घर यह आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

इस अवसर पर गांव के सभी समुदायों के लोग एकत्र हुए और नए कपड़े पहनकर धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार में शामिल हुए।

🙏 नवा खाई और बासी त्योहार को गांव के प्रमुख त्योहारों में गिना जाता है, क्योंकि यह सिर्फ फसल और समृद्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि गांव की संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है।


📌 रिपोर्ट: ओम साहू
👉 WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply