अब कांग्रेस मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी – रजनीश पानीग्राही

📍 जगदलपुर, 7 सितंबर
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने बस्तर के कद्दावर आदिवासी मंत्री केदार कश्यप पर लगाए जा रहे कथित आरोपों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।
👉 उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर एक आदिवासी मंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जो बेहद ओछी राजनीति है।
🔴 कांग्रेस की चाल बेनकाब होगी
रजनीश पानीग्राही ने कहा कि कांग्रेस को यह अच्छी तरह से पता है कि यदि बस्तर में पकड़ बनानी है तो सबसे पहले आदिवासी समाज में गहरी पैठ रखने वाले भाजपा नेता केदार कश्यप को बदनाम करना जरूरी है।
➡️ लेकिन कांग्रेस के सभी टूल-किट और षड्यंत्र अब तक नाकाम साबित हुए हैं।
➡️ समय आने पर यह षड्यंत्र जनता के सामने उजागर होगा और तब कांग्रेस नेताओं को मुंह छिपाना पड़ेगा।
🗣️ “झूठे आरोप कांग्रेस की फितरत”
उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर भाग जाती है।
“अगर ऐसी कोई घटना सचमुच हुई होती, तो उसे छुपाया नहीं जा सकता था। कांग्रेस की मनगढ़़ंत कहानियां और सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार जनता को गुमराह नहीं कर पाएगा।” – रजनीश पानीग्राही
🌱 विकास कार्यों से कांग्रेस परेशान
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और बस्तर के विकास के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है।
🛑 कांग्रेस के पास अब जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह सिर्फ आरोपों का सहारा ले रही है।
🛑 बस्तर की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार और फर्जी प्रचार को भली-भांति पहचान चुकी है।
✍️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट
🔗 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें ताज़ा अपडेट पाने के लिए।