🚨 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 06 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹11,320 नगद और मोबाइल जप्त

जिला-बस्तर, जगदलपुर / दिनांक- 16.09.2025

👉 थाना बोधघाट पुलिस ने जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से नगदी रकम, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जप्त किए हैं।

🔴 आरोपियों के कब्जे से ₹11,320 नगदी, 02 गड्डी ताश, 05 नग मोबाइल बरामद किए गए।

📍 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • कुलदीप सिंह उर्फ जसवीदर, पिता स्व. रणवीर सिंह, उम्र 28 वर्ष
  • तुषार बाज, पिता स्व. राजपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी पं. दीनदयाल वार्ड जगदलपुर
  • चंदा उर्फ माटी सिंह, पिता छत्तर सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर
  • अनिल सागर, पिता दिनेश सागर, उम्र 29 वर्ष, निवासी दलपत सागर वार्ड
  • बादल सिंह, पिता धारा सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी वार्ड
  • गोलू सिंह, पिता स्व. कन्हैया सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी. धोत्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर करकपाल जंगल और सरगिपाल जंगल में दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

👮‍♂️ इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी

  • निरीक्षक – लीलाधर राठौर
  • उ.नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
  • स.उ.नि. – सतीश श्रीवास्तव
  • प्र.आर. – पवन श्रीवास्तव
  • आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार

📝 रिपोर्ट: ओम साहू

👉 हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply