
ग्राम पंचायत चिउरगांव में अचानक एक गहरी खाई (गड्ढा) बनने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। देखते ही देखते जमीन धंस गई और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। प्रबुद्ध लोगों ने ग्रामीणों को उस स्थान पर जाने से सख्त मना किया है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना बेहद अचानक और रहस्यमयी तरीके से हुई है। गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि पुरातत्व विभाग और भूगर्भ विशेषज्ञों को तत्काल मौके पर जांच के लिए भेजा जाए, ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल ग्रामीण उस जगह को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि प्रशासन जल्द ही इसकी जांच करवाएगा।
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें