 जगदलपुर, 24 सितम्बर 2025
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बकावंड द्वारा ग्राम बकावंड एवं मंगनार की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
 लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त न होने के कारण अब समय-सीमा बढ़ाते हुए 30 सितम्बर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
 कौन कर सकते हैं आवेदन?
वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लेम्पस)
ग्राम पंचायत
महिला स्व सहायता समूह (केवल वे समूह जिनका पंजीयन विज्ञापन तिथि से 3 माह पूर्व हो चुका है)
वन सुरक्षा समिति
अन्य पंजीकृत सहकारी समिति
 आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य
✔️ निर्धारित प्रपत्र
✔️ बैंक खाता व अंतिम जमा राशि की छायाप्रति
✔️ पंजीयन प्रकरण पत्र की छायाप्रति
✔️ संचालक मंडल का प्रस्ताव
 आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) बकावंड, जिला बस्तर में 30/09/2025 तक कार्यालयीन समयावधि में जमा किए जा सकते हैं।
⛔ नियत तिथि के बाद प्रस्तुत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट: ओम साहू
  हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply