
📌 थाना बोधघाट पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई
बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक और करारी चोट करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और इंजेक्शन एम्पुल बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों से ट्रामाडोल और पेंटाज़ोसीन जैसी खतरनाक नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है।
🔴 जब्त सामान का विवरण
- Tramadol (ट्रामाडोल) कैप्सूल: 1,776 नग | कीमत ₹16,582
- Pentazocine इंजेक्शन एम्पुल: 190 नग | कीमत ₹7,123
कुल जब्त नशीला पदार्थ: ₹23,705 मूल्य का
👮♂️ गिरफ्तार आरोपी
- धरम सिंह पिता स्व. प्रेमदास साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पनारा पारा, जगदलपुर
- शेख मोहम्मद हसन पिता शेख तूफान, उम्र 23 वर्ष, निवासी जयपुर अंबागुड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा)
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
📌 कैसे हुई कार्रवाई
थाना बोधघाट पुलिस को 22 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया, बालाजी फर्नीचर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी धरम सिंह साहू को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 600 नग ट्रामाडोल कैप्सूल मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह दवाइयां अंबागुड़ा (ओडिशा) में स्थित तूफान मेडिकल से खरीदी थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर शेख मोहम्मद हसन को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से और अधिक मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं।
⚖️ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
दोनों को गिरफ्तार कर 23 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
🏅 कार्यवाही में योगदान देने वाले अधिकारी व कर्मचारी
- निरीक्षक: लीलाधर राठौर
- उ.नि.: ललित सिंह नेगी, लोकेश्वर नाग
- स.उ.नि.: सतीश श्रीवास्तव
- प्र.आर.: पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, सुनील मनहर, मयाराम कश्यप
- आरक्षक: भैरव सिन्हा, अजित सरकार, संदीप राणा, सविता खेस, तिलोत्मा कश्यप
✳️ बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब बस्तर में कोई जगह नहीं बची है।
💬 “नशा मुक्त बस्तर” के मिशन को सफल बनाने की दिशा में पुलिस की यह कार्रवाई मील का पत्थर साबित होगी।
👉 रिपोर्ट: ओम साहू | छत्तीसगढ़ पहात न्यूज़