दिनांक: 04/11/2025
स्थानः जगदलपुर


📰 विषयः “6 नवम्बर 2025 जगदलपुर बंद” के आह्वान को स्थगित किए जाने संबंधी प्रेस विज्ञप्ति

श्री पूज्य सिंधी पंचायत, जगदलपुर द्वारा घोषित “जगदलपुर बंद” के आह्वान को वर्तमान परिस्थितियों और संगठनात्मक विचार-विमर्श के उपरांत फिलहाल स्थगित किया जाता है।

🔹 विशेष कारण :

श्री पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, रायपुर की बैठक 6 नवम्बर 2025 को होगी जिसके पश्चात प्रदेश स्तर पर इस विषय में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

श्री पूज्य सिंधी पंचायत, श्री नवयुवक सिंधी मंडल एवं श्री सिंधी गुरुसंगत गुरुद्वारा कमिटी, जगदलपुर की बैठक आज शाम 6.00 बजे आहूत की गई, जिसमें यह निर्णय जनसामान्य की सुविधा तथा शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की भावना से लिया गया।

हम प्रशासन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद में हैं, और आगे की दिशा प्रदेश स्तर पर तय की जाएगी।

🔹 अपील :

पंचायत अपने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं नगरवासियों से अपील करती है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें तथा शांति, एकता और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें।

हम सरकार और प्रशासन से भी निवेदन करते हैं कि ऐसी (अमित बघेल द्वारा) आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ न कर सके।


आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ,
धन्यवाद!

मनीष मूलचंदानी
अध्यक्ष
श्री पूज्य सिंधी पंचायत, जगदलपुर
बस्तर (छ.ग.) – 494001

हरेश नागवानी
सचिव
श्री पूज्य सिंधी पंचायत, जगदलपुर
जगदलपुर, बस्तर (छ.ग.) – 494001

🔗 👉 ओम साहू के WhatsApp चैनल से जुड़ें

रिपोर्ट: ओम साहू

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply