जगदलपुर, चांदनी चौक/केवरमुंडा – 06 नवम्बर 2025
जगदलपुर की FL दुकान (कोड 2255 – केवरमुंडा) में MRP से अधिक दर पर शराब बेचने और UPI पेमेंट में मनमाना पैसा वसूलने (Online Fraud) का गंभीर मामला सामने आया है।

🔴 MRP 200 – लेकिन वसूले गए 220!

उपभोक्ता ने दो बोतल Haywards 5000 Beer खरीदीं जिनकी कीमत ₹200 प्रति बोतल थी। लेकिन दुकान के कर्मचारी ने UPI में ₹440 डालकर ₹40 अतिरिक्त वसूल लिए।

🧾 ऑनलाइन पेमेंट रसीद
Amount: ₹440
Paid To: FL KEVARAMUNDA 2255
Date–Time: 06 Nov 2025, 09:23 PM
UTR: 271668390101

📌 जनता का सवाल – क्या लूट का यह खेल किसी की “मौन सहमति” से चल रहा है?

जब निरंतर शिकायतों के बावजूद विभाग – शासन – प्रशासन चुप है, तो जगदलपुर की जनता यह बड़ा सवाल पूछ रही है:

❗क्या यह ऑनलाइन पेमेंट लूट सिर्फ नीचे स्तर पर नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे नेताओं और पदों पर बैठे अधिकारियों की मौन सहमति से हो रही है?

🔥 Zero Tolerance सिर्फ़ भाषणों में – जमीन पर Zero Action!

  • MRP से अधिक वसूली
  • UPI में फ्रॉड अमाउंट
  • CCTV दिखाने में बहाने
  • शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
  • कंपनी कर्मचारियों का मनमाना व्यवहार

तो फिर जनता पूछेगी ही —

“आखिर कौन बचा रहा है इस लूट को?” “जगदलपुर की जनता कब तक लुटती रहेगी?”

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार
The Eagle Eye News Bastar
WhatsApp चैनल लिंक: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply