बस्तर: कृष्ण विकास नेक्स्टजेन स्कूल में 17 जनवरी को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका थीम ‘बस्तर के रंग, कृष्ण विकास के संग’ रखा गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शलभ कुमार सिन्हा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, बस्तर जिला, और विशिष्ट अतिथि श्री दासरी मुरली कृष्ण, अध्यक्ष कृष्ण विकास समूह के संस्थानों ने भाग लिया।

नृत्य

कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह जैसे औपचारिक कार्यक्रमों के साथ हुई। संस्था के दोनो परिसरों के प्राचार्यों श्री अजीत ठाकुर ,श्रीमती रीता मांडविया और छात्र प्रमुख, छात्रा प्रमुख ने संयुक्त रूप से विद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की अकादमिक वर्ष 2025_26 की उपलब्धियों और गतिविधियों को दर्शाया गया।

वार्षिकोत्सव की सभी कार्यक्रम बस्तर की संस्कृति और विकास को प्रदर्शित करने वाले रहें इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।सभी कार्यक्रमों को अभिभावकों ने सराहा।

मुख्य अतिथि श्री शालभ कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी संस्कृति और समाज के प्रति जागरूक बनाते हैं।साथ ही श्री सिन्हा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य साधने के लिए तरीके अपने अनुभवों से माध्यम से साझा किया।

विशिष्ट अतिथि श्री दासरी मुरली कृष्ण ने भी अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती स्मिता राजपूत ने सभी अथितियो, अभिभावकों एवं शिक्षकों आभार व्यक्त कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।

संपादक-ऋषभ कुमार

मो -6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply