19 जनवरी 2026/ जगदलपुर के बस्तर जिले के नगरनार ब्लॉक की ग्राम पंचायत करणपुर स्थित धान खरीद केंद्र में किसानों के साथ खुलेआम लूट की जा रही है। खरीदी केंद्र में प्रबंधक व प्रभारी के द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। किसानों से 40 किलो 700 ग्राम प्रति बोरी में लेने का आदेश है। लेकिन यहां करणपुर लैंप्स में 41 किलो 50 ग्राम लिया जा रहा है, यह कटौती ना तो किसी शासकीय आदेश के अंतर्गत है और ना ही इसका कोई वैधानिक आधार बताया जा रहा है। जिसे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
किसानों का कहना है कि पहले ही वह प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती लागत खाद बीज की महंगाई और मजदूरी से जूझ रहे हैं ऊपर से धान खरीदी केंद्र में इस तरह की अवैध कटौती उनके साथ आर्थिक शोषण की सीधी लूट है। किसानों ने आरोप लगाया कि जब वह इस कटौती का विरोध करते हैं तो उन्हें धान नहीं तौलने की व धान को वापस ले जाओ कह कर बोला जाता है। जिससे मजबूर हो किसान कटौती सहने को विवश है।