रायपुर, 20 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के फॉरेंसिक विज्ञान क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजधानी रायपुर स्थित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश को फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

अब छत्तीसगढ़ में ही अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इससे अपराधों की जांच प्रक्रिया को गति मिलेगी और न्याय प्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने व्यक्त किया आभार

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को फॉरेंसिक शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा और छत्तीसगढ़ को जांच और अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सहायक सिद्ध होगा।

छत्तीसगढ़ रचेगा फॉरेंसिक शिक्षा में नया इतिहास

NFSU परिसर की स्थापना से राज्य में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की नई पीढ़ी तैयार होगी, जिससे न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपराध अनुसंधान को एक नई दिशा मिलेगी।

यह पहल छत्तीसगढ़ को फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रियाओं में एक नया केंद्र बनाने की ओर अग्रसर करेगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply