रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 15 मार्च 2026/ 241 बस्तरिया बटालियन सी.आर.पी.एफ. द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज, श्री एस. अरुल कुमार (आई.पी.एस.) के मार्गदर्शन में एक भव्य अंतर बटालियन क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। जिला बस्तर के ग्राम सेड़वा स्थित राजूर स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में जगदलपुर रेंज की चार प्रमुख टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिनमें 80 बटालियन कोलेंग नाईट राइडर्स, 188 बटालियन डोलेरेस रायल चैलेंजर्स, 227 बटालियन तोंगपाल टाईटन्स और मेजबान 241 बस्तरिया बटालियन सेड़वा सुपर किंग शामिल थीं। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले और रोमांचक फाइनल के बाद 241 बस्तरिया बटालियन सेड़वा सुपर किंग ने 80 बटालियन कोलेंग नाईट राइडर्स को पराजित कर गौरवशाली ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। 

        टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि श्री एस. अरुल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल जवानों की मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि उनमें आपसी समन्वय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। डी.आई.जी. महोदय ने इस बात पर भी जोर दिया कि सी.आर.पी.एफ. आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। 

        कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए। इस गरिमामयी अवसर पर 241 बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री हरविन्दर सिंह, 80 बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री जीतेन्द्र कुमार, 188 बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री भावेस चौधरी सहित रेंज के कई वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply