Report Rishabh Kumar

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर आज तड़के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, CBI की टीम रायपुर और भिलाई दोनों स्थानों पर जांच कर रही है।

सुबह-सुबह भूपेश बघेल के ठिकानों पर जांच एंजेसी के अधिकारियों के पहुंचने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई को भेजा है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है। CBI अधिकारियों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply