रिपोर्ट –जय शंकर पांडे





29 मार्च 2026,जगदलपुर : आसना स्तिथ बस्तर हेरिटेज सोसाईटी बादल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132 वें अंक बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

     अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक और घरेलू मोर्चों पर भारत की मजबूती का उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में दुनिया के कई क्षेत्रों में संघर्ष की स्थितियां बनी हुई हैं। चूंकि यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आवश्यकताओं का मुख्य केंद्र है, इसलिए दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल के संकट की स्थिति पैदा हो रही है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पिछले एक दशक में भारत ने जो सामर्थ्य विकसित किया है और हमारे जो मजबूत वैश्विक संबंध हैं, उनकी बदौलत भारत इन कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।


        पीएम मोदी ने देशवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक माहौल बनाने और राजनीति करने के उद्देश्य से भ्रम फैला रहे हैं, जो देश के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे केवल सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सामाजिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के प्रति ‘जल संचय अभियान’ की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसके तहत देश भर में करीब 50 लाख वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। साथ ही, उन्होंने जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम द्वारा 7 दशकों के इंतजार के बाद पहली बार रणजी खिताब जीतने और वाराणसी में मात्र एक घंटे में 2.51 लाख पौधे लगाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जैसे प्रेरक उदाहरणों को साझा किया।

      सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त मार्गदर्शिका है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया युद्ध और आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, तब मोदी जी का कुशल नेतृत्व ही है जो 140 करोड़ भारतीयों को सुरक्षित महसूस कराता है। सांसद कश्यप ने आगे कहा कि बस्तर के विकास और यहाँ के संसाधनों के संरक्षण के लिए हमें प्रधानमंत्री जी के जल संरक्षण और वृक्षारोपण के आह्वान को एक जन-आंदोलन बनाना होगा।

        भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज देश के मछुआरों को ‘समुद्र का योद्धा’ और ‘आत्मनिर्भर भारत की नींव’ बताकर मेहनतकश वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं द्वारा खेल के मैदान में हासिल की गई उपलब्धि यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर देश का युवा किसी भी ऊंचाई को छू सकता है। पांडे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विपक्षी दलों और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलायी जा रही किसी भी अफवाह का खंडन करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी आम जनता तक पहुँचाएं।

      इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ राम कश्यप,जिला महामंत्री परिस राम बेसरा,जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, नगरनार मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया और महामंत्री मनोज पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply