रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

     बस्तर में होगा नया सूर्याेदय, विकसित भारत का मजबूत कदम बस्तर से : महेश कश्यप

1 अप्रैल 2026,जगदलपुर /  बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर सहित पूरे देश से नक्सल मुक्त भारत का संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर जो रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता रहा नक्सल मुक्त होने से अब बस्तर की एक अलग ही पहचान होगी। छत्तीसगढ़ के विकास को नक्सलवाद ने रोक रखा था

लेकिन अब केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार के नेतृत्व में चहुंओर विकास की धारा प्रवाहित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की छवि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने केन्द्र सरकार के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब मार्च 2026 तक देश को माओवाद से मुक्ति दिलाने की समयसीमा तय की तो इसे लेकर कुछ लोगो ने इस पर संदेह जताया। लेकिन केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीरो टालरेंस वाली नीति के परिणाम सबके सामने हैं।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बस्तर आकर माओंवादियों से हथियार डाल कर मुख्यधारा में जुड़ने का आग्रह किया जिसके चलते 2898 लोगों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे। वहीं 2 हजार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी लगातार बस्तर में रहकर नक्सल इलाकों का दौरा किया और लगातार नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने निरंतर प्रयास किया, जिसमें वे सफल रहे l

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि एक ओर जहां माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए तैयार किया, वहीं दूसरी ओर बस्तर में युवाओं को रोजगार देने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की गई साथ ही युवाओं के कौशल उन्न्नयन पर भी जोर दिया गया।

बस्तर में आज बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक जैसे खेलों के माध्यम से बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला रहे है वहीं दूसरी ओर बस्तर की सुंदरता ने दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने नक्सल मुक्त बस्तर एवं नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति पुनः आभार माना।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply