जगदलपुर, 29 मार्च 2025 – बस्तर जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय रिक्त और बैकलॉग पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (बस्तर, तोकापाल, दरभा, करपावण्ड, किलेपाल, लोहण्डीगुड़ा, धरमपुरा, नानगुर, बकावण्ड, मानपुरी, माड़पाल, बास्तानार, करीतगांव, बड़ेचकवा, अलनार, करंजी और मांझीगुड़ा चिंगपाल) में संविदा भर्ती की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।
आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजे जा सकते हैं।
आवेदन का पता: जिला शिक्षा अधिकारी, हाता ग्राउंड के पास, रैम्बो होटल के सामने, जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) – 494001
अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी:
भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bastar.gov.in पर उपलब्ध है।
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन जमा कर नौकरी के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं