रिपोर्ट ओम साहू

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 30 मार्च 2025 को मोहभट्टा ग्राउंड, बिलासपुर में छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी। नई परियोजनाओं के तहत राज्य में पावर ग्रिड की क्षमता में वृद्धि और ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

ऊर्जा क्षेत्र में हुए इन महत्वपूर्ण बदलावों पर सरकार ने ₹568 करोड़ का निवेश किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • ₹193 करोड़ – राष्ट्रीय ग्रिड में 1500 एमवीए परिवर्तन क्षमता वृद्धि
  • ₹115 करोड़ – राष्ट्रीय ग्रिड में 1000 एमवीए परिवर्तन क्षमता वृद्धि
  • ₹260 करोड़ – 176 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि ये परियोजनाएँ छत्तीसगढ़ को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएंगी और औद्योगिक विकास को नई गति देंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी कहा कि यह ‘ऊर्जा क्रांति’ राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यह पहल छत्तीसगढ़ को नई रोशनी और प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का एक बड़ा कदम है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply