रिपोर्ट ओम साहू
बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए 30 मार्च 2025 को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राउंड में ₹2,829.01 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इनमें रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएँ शामिल हैं:
- रेलवे परियोजनाएँ – ₹1,188.00 करोड़
- राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ – ₹954.36 करोड़
- विद्युत परियोजनाएँ – ₹568.00 करोड़
- शिक्षा परियोजनाएँ – ₹119.65 करोड़
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये योजनाएँ छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को मजबूत करेंगी और राज्य को एक नई पहचान देंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस अवसर पर कहा कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
यह लोकार्पण ‘विकास की नई उड़ान’ के तहत किया गया, जो छत्तीसगढ़ को समृद्धि और प्रगति की ओर ले जाने का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।