रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

13 अप्रैल 2026, उतई: / दुर्ग जिले के थाना उतई क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालिका के साथ रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई और बालिका को सुरक्षित बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को बालिका के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाना उतई में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की और स्थानीय लोगों के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया।
करीब दो घंटे की खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बालिका को बोरे में बंद कर ले जा रहा था। पुलिस दबाव बढऩे पर आरोपी उसे एक खंडहर में छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बालिका को अचेत अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू की पहचान की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977