रिपोर्ट ओम साहू

जगदलपुर, 22 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास के तहत आज जगदलपुर आगमन पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए बस्तर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरणदेव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस., एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान बस्तर में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply