रिपोर्ट ओम साहू

दंतेवाड़ा में HSS खेल मैदान में शाम 7 बजे होगा भव्य आयोजन

https://www.facebook.com/share/v/1KSGuk9EmH/

जगदलपुर। बस्तर पंडुम महोत्सव का समापन 3 अप्रैल को भव्य तरीके से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर युगकवि, प्रख्यात वक्ता एवं रामकथा मर्मज्ञ Dr. कुमार विश्वास दंतेश्वरी की पावन भूमि पर उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन HSS खेल मैदान, दंतेवाड़ा में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों की संख्या में जनसमूह के उमड़ने की संभावना है।

Dr. कुमार विश्वास, जो अपनी ओजस्वी वाणी और राष्ट्रवादी कविताओं के लिए देश-विदेश में विख्यात हैं, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं पर अपने विचार साझा करेंगे। उन्होंने इस आयोजन को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि वे मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo, डिप्टी सीएम Arun Sao, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी Nitin Nabin, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बस्तर पंडुम महोत्सव न केवल बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का मंच है, बल्कि यह बस्तर की नई पहचान को भी स्थापित कर रहा है। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कलाकारों और साहित्यकारों के भाग लेने की संभावना है।

Dr. कुमार विश्वास इस अवसर पर युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा करेंगे।

इस भव्य आयोजन में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से सराबोर होगा। कार्यक्रम का समापन मां दंतेश्वरी के जयकारों के साथ किया जाएगा।

📅 कार्यक्रम विवरण:
📅 तारीख: 3 अप्रैल
समय: शाम 7 बजे
📍 स्थान: HSS खेल मैदान, दंतेवाड़ा

जन-जन से अपील: इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए सभी बस्तरवासियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों और इस महोत्सव को यादगार बनाएं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply