रिपोर्ट,–जय शंकर पांडे

प्रदेश में बेतहाशा बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण
5 मई 2026, जगदलपुर /आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर प्रभारी शकील रिजवी की उपस्थिति एवं पूर्व विधायक रेखचंद व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी सहित ब्लॉक/मंडल/सेक्टर अध्यक्षगणों की अगुवाई में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में व 543 सीटो पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ शहर के कुम्हारपारा चौंक में विरोध प्रदर्शन किया गया …*
*शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कहा कि वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए। लोकसभा एवं विधानसभा की सभी आरक्षित सीटों पर महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है,केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना जैसी प्रक्रियाओं से जोड़कर लंबित न रखा जाए, बल्कि इसे तत्काल लागू कर देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए।यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है, तो उसे इस बिल को शीघ्र लागू कर महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर देना चाहिए।केंद्र सरकार जनगणना या परिसीमन जैसे बहाने बनाकर इसे टालने के बजाय अगले चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण लागू करे।

श्री मौर्य ने आगे कहा बेरोजगारी,बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बड़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज कर केवल अपने मित्रों उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का ही कार्य कर रही है।आम परिवारों का बजट दिनों दिन लगातार बिगड़ता जा रहा है मगर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण कर आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठया जाएं।अन्यथा कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि देश प्रदेश में बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण है।महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों से नहीं बल्कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की मजबूत भागीदारी से संभव होगा।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पार्टी पहले भी महिला आरक्षण के पक्ष में थी और आज भी पूरी मजबूती के साथ महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों के समर्थन में खड़ी है। कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है।कांग्रेस पार्टी ने पहले भी संसद में इस बिल का समर्थन किया था और आज भी हम इस मांग के साथ मजबूती से खड़े हैं।कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाए ताकि देश की महिलाओं को न्याय और बराबरी का अधिकार मिल सके।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी और अन्य दल 2023 में जब महिला आरक्षण बिल पास किया तभी कहा था कि 543 सीट में 33% आरक्षण दे दिया जाए इस हिसाब से 180 सीट में महिलाओं को आरक्षण मिल जाता है तो महिलाओं को 280 सीट में चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा परंतु केंद्र की मोदी सरकार की मानसिकता और सोच महिलाओं के लिए लाभ देने लायक नहीं है। महिलाओं को सीमित संख्या में टिकट देना या आरक्षण को प्रतीकात्मक बनाना लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। जो कि भाजपा की कुंठित मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। महिला आरक्षण केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीन पर लागू कर महिलाओं को राजनीति में मजबूत अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है, इसलिए संसद और विधानसभाओं में भी उनकी प्रभावी भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक सशक्तिकरण के पक्ष में रही है।
इस दौरान पूर्व सभापति कविता साहू,पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, उपाध्याय अतिरिक्त शुक्ला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,महामंत्री अभिषेक नायडू, विजय सिंह,जाहिद हुसैन,सुषमा सुता,नीतीश शर्मा,यूंका शहर अध्यक्ष निकेत राज झा,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, सुनीता सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,अमरनाथ सिंह, संतोष सेठिया,दंतेश्वर राव,ललिता राव,पार्षद अफरोज बेगम, सुखराम नाग,लोकेश चौधरी, हरिशंकर,एस नीला,ज्योति राव,असीम सुता,शादाब अहमद,अंकित सिंह, आदर्श दलाई,मनिता राऊत,रंगा राव,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,मयंक झा,शंकर सेन, वैभव, हेमंत,अयाज खान,सुनीता दास,गुरमीत कौर,गौरी आदि मौजूद रहे।