रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


6 मई 2026, धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है। जिससे मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश स्थापित हुआ है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।विशेष रूप से बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर अंतरराज्यीय एवं अंतरजिलीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान की गई है।

        उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ठोस रणनीति के साथ स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे तस्करी के नेटवर्क की पहचान कर उसे जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी एवं निर्णायक कार्यवाही निरंतर जारी है।

            स्वयं एसपी द्वारा नाकों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ कर प्रत्येक वाहन की सूक्ष्मता से जांच करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत पैनी नजर बनाए रखने के स्पष्ट, कड़े एवं परिणामोन्मुख निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 04.05.2026 को सांकरा नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुर की ओर से आ रहे रेनॉल्ट डस्टर वाहन क्रमांक MH 45 AD 9001 को रोककर जांच की गई।

        वाहन में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर डिक्की की तलाशी लेने पर 38 पैकेटों में भरा हुआ कुल 54 किलो 970 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 27,50,000/- रुपये) बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने उक्त गांजा को बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) ले जाना स्वीकार किया।”

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply