रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



6 मई 2026 जांजगीर-चांपा। जिले में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलई रोड स्थित चिंटू ढाबा के पास कार और मेटाडोर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में पीछे बैठे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए।

     मृतक की पहचान नागपुर निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग केटरिंग के काम से संबलपुर (ओडिशा) गए थे और वहां से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रायगढ़ होते हुए रायपुर लौट रहे थे।

        इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। कार में महेश तातेवत, धर्मेंद्र कुर्मी और प्रवीण साखरे भी सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed