रिपोर्टर: ओम साहू, सीजी पहट
जगदलपुर, 05 अप्रैल 2025

रामनवमी रैली के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के उद्देश्य से बस्तर पुलिस द्वारा आज त्रिवेणी परिसर, जगदलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, सक्षम संस्था समेत अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। नगर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में और थाना प्रभारी कोतवाली श्री शिवानंद सिंह की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रैली के दौरान डीजे की ध्वनि सीमा, हथियार न लाने, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, फूहड़ गीतों के इस्तेमाल पर रोक और असामाजिक तत्वों पर निगरानी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने सभी संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए रैली को अनुशासनपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का आग्रह किया।

बैठक में 20 से 30 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और सभी ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply