रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर 11 मई 2026/ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावण्ड के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में से ग्राम भेजरीपदर, बदलावण्ड, टलनार, बनियागांव, तारापुर ढोढरेपाल एवं तुंगापाल के शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संलग्नीकरण को निरस्त करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम भेजरीपदर, बदलावण्ड, टलनार, बनियागांव, तारापुर, ढोढरेपाल एवं तुंगापाल के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन केवल बृहत्ताकार आदिम जाति वहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लेम्पस), ग्राम पंचायत,  महिला स्व सहायता समूह (केवल वही समूह आवेदन हेतु पात्र हैं जिनका पंजीयन विज्ञापन जारी होने की तिथि से 03 माह पूर्व हो चुका है), वन सुरक्षा समिति, अन्य पंजीकृत सहकारी समिति ही आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

           उक्त श्रेणी में आने वाले संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र बैंक खाता, अंतिम जमा राशि की छायाप्रति, पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, संचालक मंडल का प्रस्ताव सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावण्ड जिला बस्तर में 15 मई 2026 तक कार्यालीन समयावधि के भीतर के जमा कर सकते हैं, नियत तिथि के पश्चात् प्रस्तुत आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply