रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


13 मई 2026, जगदलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बालाकृष्णनन गत रात्रि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल के निवास पहुंचे।

      इस दौरान बालकृष्णनन ने स्नेहिल मुलाकात के बाद भोजन ग्रहण किया और परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर प्रांत प्रमुख साकेत, बस्तर संभाग प्रमुख शैलेश धुव, नानी बाबू, मनोज जंगम सहित परिवारजन उपस्थित थे।

          ज्ञात हो कि भाजपा के विभिन्न संगठनों के प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर भोजन करते हैं और रात्रि विश्राम भी करते हैं। इस तरह भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाता है और इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना होता है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply