रिपोर्ट –जय शंकर पाण्डे


मोदी के बयान ने जनता को किया पैनिक-शंकर राव

14 मई 2026 / जगदलपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव शंकर राव ने पेट्रोल डीजल को लेकर पंपों में लग रही लंबी-लंबी कतारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है, शंकर राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मार्च माह में संसद सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूरी विपक्ष ईरान इजरायल अमरीका युद्ध को लेकर देश पर आने वाली आर्थिक संकट और उससे निपटने के उपायों पर संसद में चर्चा की मांग कर रही थी तब प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरी भाजपा सरकार राहुल गांधी और विपक्ष को भ्रम फैलाने वाले और देश की जनता को गुमराह करने वाले कहकर चर्चा से भाग खड़े हुए थे,और उसकी सबसे बड़ी वजह पांच राज्यों के चुनाव थे जिसमें जनता को यह दिखाना था कि देश सुरक्षित हाथों में है परंतु चुनाव खत्म होते ही स्वयं देश के प्रधानमंत्री जनता के बीच आकर जिस तरह अपील के नाम पर देश की जनता को पैनिक करने का कार्य किया है जिसका परिणाम है कि एक बार फिर देश की जनता पेट्रोल पंपों के सामने लंबी-लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हो गयी है।

वहीं राव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद जहां जनता लाइनों में खड़ी है वहीं पेट्रोल पंप मालिकों की चांदी हो गई है, पंपों के बाहर भारी भीड़ पेट्रोल पंप मालिकों को बेतहाशा कमाने का अवसर दे दिया है वहीं आपदा को अवसर बनाने में लगे कुछ पंप मालिक स्वयं पेट्रोल डीजल की किल्लत बताकर जमाखोरी और अधिक दामों में बेचने मूल्य वृद्धि के इंतजार में लग गए हैं जिन पर मोदी सरकार और राज्य सरकार के शासन प्रशासन का कोई दबाव नहीं है जो दर्शाता है कि आज देश सुरक्षित हाथों में नहीं उद्योगपतियों के हाथों में है और जनता कहीं ना कहीं इनकी गुलाम बनते चली जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply